'पुष्पा-2' के प्रभाव से हुई हिंसा, शख्स ने फिल्मी स्टाइल में काटा कान



हाल ही में अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा-2 द रूल ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है, बल्कि इसके दृश्यों का असर अब वास्तविक जीवन में भी देखा जा रहा है। खासतौर पर फिल्म के आक्रामक और हिंसक दृश्यों का प्रभाव ग्वालियर में एक घटना में सामने आया, जहां एक शख्स ने मामूली विवाद में अल्लू अर्जुन की नकल करते हुए दूसरे व्यक्ति का कान काट लिया।

यह घटना ग्वालियर के फालका बाजार स्थित काजल टॉकीज सिनेमा हॉल की है, जहां पुष्पा-2 फिल्म देखने पहुंचे शब्बीर खान नामक शख्स को कैंटीन के कर्मचारियों के साथ मामूली विवाद के कारण गंभीर रूप से पीटा गया। विवाद के दौरान एक आरोपी ने फिल्म के एक मशहूर दृश्य को अपनाते हुए शब्बीर खान का कान काट लिया और उसे चबाकर खा लिया।

फिल्म पुष्पा-2 में अल्लू अर्जुन ने एक दृश्य में अपनी भतीजी के अपमान का बदला लेने के लिए एक किडनैपर का कान काटकर खा लिया था, क्योंकि उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। इस दृश्य का इतना प्रभाव पड़ा कि ग्वालियर में इस घटना ने वास्तविक जीवन में फिल्म के उस अति-आक्रामक पहलू को दोहराया।

घटना के बाद शब्बीर खान गंभीर रूप से घायल हुआ और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां उसके कान पर आठ टांके लगाए गए। इलाज के बाद शब्बीर खान ने इंदरगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। शब्बीर खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग अब फिल्मी स्टाइल में खुद को बड़ा गुंडा समझने लगे हैं, जो समाज में हिंसा को बढ़ावा दे रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar