🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर- थाने में लिस्टिड गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की कराई गुण्डा परेड... देखें विडियो

प्रोफाईल की गयी अपडेट एवं दी गयी हिदायत कि यदि कोई भी अनैनितक गतिविधि को अंजाम दिया तो पूर्व  आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये की जायेगी जिला बदर, एन.एस.ए. की कार्यवाही



                 पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा  अपराधों की रोकथाम तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाया जाकर सभी की प्रोफाईल एवं फोटो अपडेट करने हेतु आदेशित किये जाने पर आज दिनॉक 1-8-2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी के मार्गदर्शन में शहर एवं देहात के थाना प्रभारियों के द्वारा थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को बुलाया गया, पूर्व में भरी गयी प्रोफाईल में  मोबाईल नम्बर, फोटो आदि अपडेट किया गया इसके साथ ही जीवन यापन के सम्बंध में सघन पूछताछ करते हुये कथन लेख किये गये तथा सभी को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि अशांति का वातावरण निर्मित किया गया अथवा किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो बंध पत्र की राशि तो जमा करवाई जायेगी ही, इसके साथ ही जिला बदर, एन.एस.ए. की कार्यवाही की जायेगी।



देखें विडियो 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar