🔴 BREAKING NEWS
Loading...

लुढ़कते सिक्के के पीछे दौड़ने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत



5 के सिक्के ने एक मासूम की जान ले ली। दर्दनाक घटना से हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, 7 साल का बच्चा 5 के सिक्के से खेल रहा था। खेलते-खेलते सिक्का हाथ से छूटकर कुएं की तरफ लुढ़कने लगा। लुढ़कते सिक्के को पकड़ने दौड़ा 7 साल का बच्चा कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मामला गुना के म्याना थाना क्षेत्र के गजनाई गांव का है।



खेल-खेल में डूब गई जिंदगी
जानकारी के मुताबिक, गजनाई गांव में 7 साल का मासूम कान्हा पांच रुपए के सिक्के के साथ खेल रहा था। बच्चे को खेलता हुआ देखकर परिजन खुश हो रहे थे। अचानक परिजनों इधर-उधर चले गए। तभी खेल-खेल में सिक्का लुढ़कने लगा। सिक्के को पकड़ने के लिए कान्हा भी पीछे-पीछे दौड़ने लगा।सिक्के को पकड़ने की कोशिश में कान्हा घर के पास के कुएं में गिर गया। कुएं में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। परिजन और गांव वालों ने बच्चे के शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

एकलौता बेटा था कान्हा
गजनाई के किसान माधोलाल कुशवाहा की पहली पत्नी से दो बेटियां थीं। दूसरी शादी के बाद माधोलाल के एक बेटा हुआ। बच्चे का नाम कान्हा था। कान्हा सबका लाड़ला था। कान्हा की मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस का कहना है कि सिक्के के पीछे दौड़ने से बच्ची की मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar