शक के चलते पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार



जबलपुर : पाटन थाना अंतर्गत पोड़ी खुर्द ग्राम में चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी लहूलुहान हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पौड़ी खुर्द निवासी 45 वर्षीय बलिराम बर्मन का 40 वर्षीय पत्नी रजनी बाई बर्मन पर चरित्र संदेह को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रजनी बाई के मायके से उसका भाई एवं चाचा सहित अन्य लोग पौड़ी खुर्द पहुंचे हुए थे। बीती रात करीब एक बजे चाय पीने के बाद सभी आराम करने के लिए चले गए। रजनी बाई के पास उसके दो बच्चे एवं देवरानी आपस में कुछ बातचीत कर रही थी, तभी बलिराम बर्मन गुस्से में तमतमाता हुआ कुल्हाड़ी लेकर आया और पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में रजनी बाई को कंधे, गर्दन, बाएं हाथ में एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई है। घायल महिला को उपचार के लिए पुलिस ने पहले पाटन अस्पताल में भर्ती कराया। फिर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति बलीराम बर्मन को हिरासत में लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar