🔴 BREAKING NEWS
Loading...

एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी....गर्लफ्रेंड ने कमरे पर आने से इंकार क्या किया....फिर



उत्तर प्रदेश के कानपुर में आईआईटी की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी है. इस छात्र के सुसाइड की वजह हैरान करने वाली है. जांच में पता चला है कि वह एक लड़की से प्यार करता था, दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं थी, लेकिन जब छात्र ने उस लड़की को अपने कमरे पर बुलाया और उसने आने से इंकार कर दिया तो गुस्से में छात्र ने फांसी लगा ली.

फिलहाल पुलिस ने छात्र को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक छात्र की पहचान मूल रूप से उन्नाव के बांगरमऊ के रहने वाले साबिर मियां के 20 वर्षीय बेटे आसिफ हैंजो के रूप में हुई है. वह कानपुर में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था. यहीं पर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा से प्यार हो गया. दोनों आपस में मिलने जुलने लगे.
वीडियो कॉल पर दी थी धमकी

यहां तक कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली. इसी बीच मंगलवार को छात्र आसिफ ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया और अपने कमरे पर आने को कहा. हालांकि छात्रा ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया. इस बात को लेकर दोनों में थोड़ी बहस भी हुई. इसके बाद छात्र ने वीडियो कॉल किया और पंखे पर फंदा लगाकर जान देने की धमकी दी. बावजूद इसके छात्रा नहीं मानी और फोन काट दिया.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar