🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पानी की टंकी में मिली दो सगे भाइयों की लाश


सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के बोरदी कलां में मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों के शव मिले हैं। घर के अंदर पानी की टंकनी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को टैंक के पास पेट्रोल की केन भी मिली है। दोनों भाई सीमेंट की दुकान चलाते थे। मौत के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सीमेंट की दुकान चलाने वाले राहुल पिता विष्णु जयसवाल (28) व गोलू पिता विष्णु जयसवाल (25) का मंगलवार सुबह घर में बनी पानी की टंकी में शव मिले हैं। इस तरह पानी की टंकी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के भाई पंकज और नरेंद्र ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पानी की टंकी के पास पेट्रोल की केन मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उनकी मौत कैसे ओर किन कारणों से हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar