'मांग भरो या मार डालो सजना....आशिक से लड़की ने कहा....इश्क की खौफनाक कहानी



शहडोल: आपने बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि प्रेमिका अपने प्रेमी से कहती है कि तुम मुझसे शादी करो नहीं तो मैं जहर खा लूंगी। ऐसी ही फिल्मी अंदाज की घटना रियल लाइफ में शहडोल जिले में सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने खुद की जिंदगी और मौत का फैसला लेने के लिए फिल्मी अंदाज में बड़ा ऑप्शन दिया। प्रेमिका ने एक हाथ में सिंदूर तो दूसरे हाथ मे सल्फास लेकर उसकी जिंदगी का फैसला लेने के लिए शादी करने को कहा। प्रेमी के न कहने पर प्रेमिका ने सल्फास पी लिया और उसके सामने ही तड़फ तड़फ कर दम तोड़ दिया। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मरणासन स्थित मे अपने दोस्त के घर छोड़कर भाग गया, जिस पर बुढार पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती बुढ़ार के रूंगटा रोड़ निवासी दानिश नामक युवक से प्रेम करती थी। प्रेमी द्वारा प्रेमिका से शादी करने का वादा किया था। प्रेमिका जब दानिश को शादी करने के लिए कहती तो जल्द ही कहने की बात कह कर टाल देता था। 13 मार्च को प्रेमिका ने दानिश को मिलने के लिए बुलाया। हाउसिंग बोर्ड कालोनी बुढार कें पीछे एक हाथ मे सिन्दूर एक हाथ मे सल्फास लेकर पहुची।


मरता हुआ छोड़कर फरार हुआ प्रेमी

प्रेमिका ने अपने प्रेमी को कहा कि या तो उसकी मांग में सिंदूर भरो नही तो वो जहर पी लेगी। दानिश ने सिंदूर भरने से मना कर दिया तो प्रेमिका ने प्रेमी के सामने ही सल्फास को पी लिया। प्रेमी के सामने प्रेमिका ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। दानिश अपनी प्रेमिका को मरणासन स्थित मे अपने दोस्त करन यादव के घर छोड़कर भाग गया।

इलाज मिलने से पहले ही गई जान

प्रेमिका को आनन फानन में उपचार के लिए बुढार अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने डॉक्टरी परीक्षण के दौरान युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया। मामले की विवेचना पर बुढार पुलिस ने प्रेमी दानिश के खिलाफ 306 का मामला दर्ज कर लिया गया। खोजबीन के बाद फरार आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar