एक साथ भाई-बहन ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या



उज्जैन : उज्जैन जिले के सैफी मोहल्ला में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान के कमरे में भाई बहन की लाश पड़ी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के हाथ की नस कटी हुई थी। उनके पास से सल्फास की गोलियां भी मिली हैं। मामला संदेहास्पद लग रहा है। दरअसल, जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के सैफी मोहल्ला में देर रात एक मकान के कमरे में युवक युवती की लाश मिलने की खबर पर सीएसपी सुमित अग्रवाल, टीआई नरेंद्र सिंह परिहार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। प्रारंभिक जांच के सामने आया कि मृतक ताहिर पिता सादिक हुसैन बादशाह और उसकी बहन जेहरा है। दोनों के हाथ की नस कटी हुई थी, उनके पास से सल्फास की गोलियां भी बरामद हुई हैं। साथ ही एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि पिताजी आपने हमारा ध्यान नहीं रखा। चंद लाइनों के इस सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar