दर्दनाक हादसा :रसोई गैस सिलेंडर फटने से 3 बच्चे सहित चार की गई जान…



देवरिया। उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी कस्बे के पास डुमरी गांव में शनिवार सुबह करीब 6 बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता महिला और उसके तीनों बच्चे पूरी तरह जल चुके थे। महिला अपने पति के लिए चाय बनाने गई थी। वहीं पति कमरे के बाहर था, जिसकी वजह से बच गया।

बता दें कि डुमरी गांव के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने शनिवार सुबह सोकर उठने के बाद चूल्हे पर चाय का पैन रखकर जैसे ही गैस जलाया रेगुलेटर में आग लग गई। उसने शोर मचाया, लेकिन तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। आग घर के दूसरे कमरे तक पहुंच गई, जिससे कमरे में सो रही 14 वर्षीय आंचल, 12 साल का कुंदन और 11 वर्षीय सृष्टि आग की चपेट में आ गए।

सभी की कमरे में ही जलकर मृत्यु हो गई। उन्हें बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद से गांव में अधिकारियों, नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पत्नी और तीन बच्चों के एक झटके में मौत से शिवशंकर बेसुध हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar