फर्जी रसीद बुक से पार्किंग शुल्क काट रहे थे सरपंच पति-देवर व चाचा, तीनों गिरफ्तार



करौली। करौली कैलादेवी मेले की कार पार्किंग में सरपंच का व्याख्याता पति, उसका साला और चाचा फर्जी रसीद बुक से रसीद काट कर अपनी जेब भर रहे थे. इस बार मेले में कार पार्किंग का कोई ठेका नहीं है। इस कारण पंचायत अपने स्तर पर इसे चला रही है। रविवार को लोगों की शिकायत पर पंचायती राज मंत्री रमेशचंद्र मीणा व बीडीओ निरीक्षण करने पहुंचे तो मामला सामने आ गया. सोमवार को तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से शुरू हो रहा है। मेले में रोजाना औसतन 1500 कारें आ रही हैं। पार्किंग में कार खड़ी करने का शुल्क 24 घंटे के लिए 100 रुपये है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपितों ने लाखों की ठगी की है।इसमें प्रतिदिन औसतन तीन से चार लाख श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। रोजाना करीब 3 हजार वाहन आते हैं। बसों की पार्किंग का टेंडर पंचायत स्तर पर हो चुका है। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए कोई टेंडर नहीं हुआ है। पंचायत चार पहिया वाहनों के लिए तीन बार टेंडर निकाल चुकी है, लेकिन कोई भी टेंडर लेने नहीं आया। 13 लाख रुपये से अधिक की बसों की पार्किंग का टेंडर जारी किया गया है। पंचायत अपने स्तर पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग चला रही है। बीडीओ ने बताया कि अब तक कार पार्किंग में पंचायत की कमाई का हिसाब नहीं बताया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने