रामनवमी पर बड़ा हादसा, कन्या पूजन के दौरान बावड़ी धंसी, 50 से ज्यादा लोग अंदर गिरे



इंदौर में रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन के बाद कन्या पूजन चल रहा था। इस दौरान बावड़ी की छत धंस गई और वहां मौजूद 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई है।घटनास्थल पर हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो गया। फिर भी स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और दस लोगों को बाहर खींच लिया। घायलों को एप्पल हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। राहत एवं बचाव कार्यों को गति दे दी गई है। वहीं, मंदिर के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि बावड़ी अवैध रूप से बनाई गई है, कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत भी की जा चुकी है।

बता दें कि हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. कुंए में गिरने वाले लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है . इसके साथ राहत की खबर ये है कि किसी प्रकार की जनहानि की खबर अभी भगवान राम की कृपा से सामने नहीं आई है. वहीं इस बावड़ी में पानी होने की भी बात सामने आई है. प्राथमिक जानकारी मिली है कि करीब आधे कुंए में पानी भरा हुआ है. छोटी सी जगह में ये मंदिर बना हुआ है जहां रामनवमी की सुबह के वक्त बड़ा हादसा हो गया.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने