ऑस्ट्रेलिया से आई महिला आर्किटेक्ट मिली कोरोना संक्रमित



जबलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना की चौथी लहर की कड़ी में आस्ट्रेलिया से जबलपुर आई आर्किटेक्ट महिला कोरोना पाजिटिव निकली है। कुद दिन पूर्व भी एक महिला कोरोना पाजिटिव निकली थी। ताजा मामले में महिला आस्ट्रेलिया से मुंबई होते हुए जबलपुर आई है। उसकी उम्र 38 वर्ष है।

यहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसी के साथ बतौर एहतियात उसे होम आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था दे दी गई। महिला आस्ट्रेलिया में आर्किटेक्ट के रूप में कार्यरत है। विंटर वेकेशन में

जबलपुर आई है।इस नए मामले के सामने आने के साथ ही चिकित्सा विभाग ने सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं। इसके अंतर्गत निगरानी जारी है। किसी तरह की कोताही खतरनाक हो सकती है। इसी मंशा से एक-एक कदम सावधानी से रखा जा रहा है।

इनका कहना है

उखरी निवासी एक महिला गत 22 दिसंबर को आस्ट्रेलिया से जबलपुर आई थी। उसके साथ पति और दो बच्चे भी थे। कुछ दिन बाद महिला सर्दी-जुकाम की चपेट में आ गई थी। कोरोना संक्रमण का पता करने के लिए उसने सैंपल वायरोलाजी लैब भेजे थे। गुरुवार को लैब ने रिपोर्ट जारी की जो पाजिटिव रही। महिला के पति की भी जांच कराई गई जिसके सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही। पति पत्नी ने निजी लैब में सैंपल की जांच कराई थी। शुक्रवार को स्वजन की सैंपलिंग कराई जाएगी। कोरोना संक्रमित महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कुछ दिन पहले भी विदेश से लौटी एक अन्य महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जो स्वस्थ है। जीनोम सीकवेंसिंग के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा जाएगा।- डा. संजय मिश्रा, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं व प्रभारी सीएमएचओ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने