एमपी में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट, पॉजिटिव मरीज के सैंपल की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग



मध्य प्रदेश सरकार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट हो गई है। केंद्र सरकार के कोरोना को लेकर मिले पत्र के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार का पत्र मध्य प्रदेश सरकार को मिला है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि जो भी पॉजिटिव निकलते हैं, उन सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग करा ली जाए। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट को हम सैंपल भेजेंगे। ताकि कोरोना के वैरिएंट का पता चल सके। बता दें केंद्र सरकार ने चीन में बढ़ते कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्यों को अलर्ट किया है।


स्वास्थ्य विभाग की तरफ जनता को भीड़भाड़ वाली जगह पर मॉस्क पहन कर जाने की सलाह दी गई हैं। बता दें बीएफ. 7 वैरिएंट 10 से 18 लोगों को संक्रमित करने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि बीएफ.7 के भारत में भी चार केस मिल चुके हैं। इससे संक्रमित दो-दो मरीज गुजरात और ओडिसा में मिले हैं। बीएफ.7 को ओमिक्रॉन के वैरिएंट बीए.5 का ही सब वैरिएंट बताया जा रहा है। इसकी संक्रमण क्षमता के कारण भारत की भी चिंता बढ़ गई है।


रिपोर्ट के मुताबिक बीएफ.7 वैरिएंट कोरोना की वैक्सीन लगा चुके लोगों को भी संक्रमित करता है। यह श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता हैं। इसके बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, कमजोरी, थकावट जैसे लक्षण हैं।बता दें प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला है। प्रदेश में एक्टिव केस 7 हैं। 100 लोगों का सैंपल लिए गए है। पॉजिटिविटी दर भी 0 है। रिकवरी दर 98.7 बनी हुई है। अब तक 13 करोड़ 35 लाख 77 हजार डोज वैक्सीन के लगाए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar