बिना मौजे के जूता पहनना है बहुत खतरनाक, तुरंत कर दें बंद, नहीं तो पड़ेगा पछताना



आजकल के युवा फैशन ट्रेंड को बहुत फॉलो करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स को देखकर ज्यादातर युवा फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हैं। आजकल जूतों के नीचे मोजा न पहनना फैशन बन गया है। युवा पीढ़ी में अधिकतर लोग बिना मोजे के जूते पहनते हैं। हालांकि इस फैशन ट्रेंड की वजह से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। बिना मौजों के जूते पहनना खतरनाक साबित हो सकता है। इस बात का खुलासा एक शोा में हुआ है। बारिश के मौसम में कई पानी में भीगने के बाद जूते गिले हो जाते हैं और अगर काफी देर तक उन जूतों को पहने रहें तो भी समस्या हो सकती है।

हो सकता है इंफेक्शन
एक शोध में दावा किया गया है कि बिना मोजे के जूते पहनने से पुरुषो में फंगल इंफेक्शन का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि एक दिन में आमतौर पर एक इंसान को 300 मिलीलीटर पसीना निकलता है। पसीने और नमी की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ जाता है। ज्यादा पसीने और पैरो में नमी की वजह से इसके परिणाम बहुत बुरे हो सकते हैं। शोध में एक कार धोने का काम करने वाले व्यक्ति के बारे में बताया गया।अपने काम की वजह से उसके पैर पूरे समय नम रहते थे। इससे उसे फंगल इंफेक्शन हो गया। उसने कई महीने इलाज भी करवाया, तब जाकर वह पूरी तरह ठीक हो पाया।

मशहूर मॉडल को भी हुई थी परेशानी
इस तरह के फंगल इंफेक्शन का शिकार ब्रिटेन की एक मशहूर मॉडल भी हुई थी। टिनी टिम्पोका ब्रिटेन की एक मशहूर मॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने कई मॉडलिंग स्टाइल प्राइज जीते हैं। कई बार उन्हें लंदन फैशन वीक में बिना मोजों के देखा गया। गायक गैक स्मिथ को भी यह बीमारी हुई थी।

फैशन के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें
बता दें कि फैशन के लिए और सुंदर दिखने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन हमेशा सबसे पहले अपने स्वास्थ्य के बारे में ध्यान देना चाहिए। स्टाइल आज के समय पर काफी मैटर करता है, इसलिए कुछ बातों को ध्यान में रखकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। अगर ज़रूरत न हो तो बिना मोजों के जूते न पहनें। इसके अलावा जूता पहनने से पहले अपने पैर के तलवे पर antiperspirant Spray करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने