मप्र विधानसभा में बनेगी ई-असेंबली



भोपाल। देश तेजी से डिजिटलाइजेशन और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश चलाने वाली विधानसभा कैसे पीछे रह सकती है। मध्य प्रदेश विधानसभा के कामकाज में और भी पारदर्शिता लाने के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दृष्टि से एमपी विधानसभा भी कई नवाचार करने जा रही है जिसमें विधानसभा का डिजिटलाइजेशन यानी कि ई-असेम्बली भी शामिल है।त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती इन दोनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों ही अध्यक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात विधानसभा के डिजिटलाइजेशन को लेकर हुई। एमपी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि त्रिपुरा ने ई-असेंबली को लेकर निर्णायक काम किया है। हम जल्द ही त्रिपुरा विधानसभा का दौरा करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं को समझेंगे जिसके बाद मध्य प्रदेश में भी ई-असेंबली सिस्टम लागू होगा।
त्रिपुरा के विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने कहा कि एमपी का दौरा कई मायनों में बेहद खास रहा। यहां के विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम से विधानसभा के कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई है। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश की मेहमान नवाजी की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को त्रिपुरा आने के लिए आमंत्रित किया है हम साथ में मिलकर नवाचारों पर काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने