अनियंत्रित होकर पलटी बस, 20 लोग घायल



रेवांचल टाईम्स:मप्र के अनूपपुर जिले में रविवार को एक बस पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। ये घटना थाना जैतहरी से लगभग 10 किमी दूर राजेंद्र ग्राम मुख्य मार्ग में सुबह करीब 11 बजे बस घाट के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी के मुताबिक, बस गहरवार कंपनी की है, जो भेजरी-राजेंद्रग्राम से अनूपपुर आ रही थी। वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे। बस में ज्यादातर सवार लोग पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम भेजरी और राजेंद्र ग्राम के रहने वाले हैं। हादसे में घायल करीब 20 लोगों को राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है।
जानकारी अनुसार बस क्रमांक एमपी 18 पी 0541 में सवार लोग एक मार्केटिंग कंपनी के सेमीनार में शामिल होने के लिए अनूपपुर से दूसरे बस के द्वारा ग्राम केशवाही जाने वाले थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना राजेंद्र ग्राम की पुलिस और जैतहरी व राजेंद्र ग्राम से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बस घटना के समय तेज रफ्तार में थी, जो घाटी के मोड़ पर 3 बार पलटी खाकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar