MP:बॉयफ्रेंड के साथ भागी कांग्रेस की महिला प्रत्याशी



मध्यप्रदेश के भिंड जिले में कांग्रेस की एक महिला प्रत्याशी अचानक लापता हो गई। चुनाव प्रचार के बीच अचानक प्रत्याशी का गयाब होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। फिर क्या ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। महिला के परिचितों से पूछताछ की गई तो पता चला की वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की महिला प्रत्याशी विवाहित महिला है। उसके पतिदेव भिंड जिले की एक नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से राजनीति करते हैं। उन्हें आरक्षण के चलते टिकट नहीं मिल सकता था इसलिए पत्नी को मैदान में उतारा। नेता जी ने वार्ड पार्षद के पद पर अपनी पत्नी को इसलिए चुनाव लडा रहे है ताकि नगरपालिका अध्यक्ष बनाया जा सके। लेकिन महिला प्रत्याशी रविवार की रात अपने मायके गई थी और वहीं से गायब हो गई। फिलहाल महिला मिली की नहीं यह खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar