हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के कब्जे से मुक्त कराई,4 करोड़ 80 लाख की शासकीय भूमि



जबलपुर। जिला प्रशासन द्वारा आज गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के प्रतिष्ठान जबलपुर मार्बल की गोहलपुर स्थित शासकीय नाले के ऊपर व उससे लगकर बनाई गई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर लगभग 4000 वर्गफु ट भूमि कीमत लगभग 4 करोड़ 80 लाख को मुक्त करा लिया गया ।

कार्यवाही के दौरान मौक़े पर अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया, नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल, श्याम आंनद, राजस्व विभाग का दल, नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता व पुलिस बल उपस्थित रहा। अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया ने बताया कि पिछले वर्ष भी रज्जाक की इसी स्थान पर बिना अनुमति के अवैध दुकान को तोडऩे की कार्यवाही की गई थी । इसके बावजूद यहां फि र से अवैध निर्माण कर लिया गया था ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar