हवा में अटकी 11 लोगों की जान, रेस्क्यू कर बचाई गई जान



 हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पर्यटकों से सवार एक केबल कार ट्रॉली बीच हवा में फंस गई। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, हिमाचल प्रदेश के परवाणू में सोमवार दोपहर बीच केबल कार ट्रॉली में करीब 11 लोग फंस गए। केबल कार ट्रॉली में तकनीकी खराबी की वजह से बीच हवा में फंस गई। जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वैसे ही रेस्क्यू किया गया है और एक एक करके सभी यात्रियों को केबल कार ट्रॉली से सुरक्षित नीचे उतारा गया। यहां पर सबसे राहत भरी खबर ये रहीं कि सभी यात्री सुरक्षित है।


खबरों में बताया जा रहा है कि केबल कार ट्रॉली करीब 250 से 300 फीट ऊंचाई पर फंसी थी। रस्सी की सहायता से हवा में फंसे लोगों को निकाला गया है। सोलन जिला पुलिस प्रमुख के अनुसार, पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए केबल पर एक रेस्क्यू ट्रॉली लगाई गई। ट्रॉली की टेक्निकल टीम भी मौके पर मौजूद थी।
हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि, दो केबल कारों में कुल 15 लोग फंसे हुए थे। चढ़ाई वाली ट्रॉली में चार और डाउनहिल ट्रॉली में 11 लोग फंसे थे। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम जल्द मौके पर पहुंची थी। एयरफोर्स को भी अलर्ट कर दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा था कि, सोलन के परवाणू टिंबर ट्रेल में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री खुद ही घटनास्थल पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रशासन मौके पर है और एनडीआरएफ और प्रशासन की मदद से जल्द सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा। ये बात मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू अभियान से पहले की थी। हालांकि अब सभी यात्री सुरक्षित है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने