जबलपुर में मौत का रहस्य अनसुलझा, बरगी नहर में उतराते हुए मिली कार में लाश



जबलपुर। बरगी नहर में गुरुवार को एक कार मिली। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। जिसमें एक युवक का शव मिला है। युवक पेशे से इंजीनियर है, जो 14 मई से लापता था। जिसकी परिजनों ने आधारताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी दर्ज

बरगी थाने के मुताबिक गुरुवार को मंगेली के ग्रामीणों से बरगी नहर में एक कार मिलने की सूचना मिली थी। जिसे क्रेन की मदद से कार निकाली गई। कार के एमपी 20 एफ 9179 के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पता चला कि ये वाहन सरस्वती कॉलोनी अधारताल निवासी मयंक कुमार चौकसे के नाम पर रजिस्टर्ड है। 14 मई को कार से निकले मयंक कुमार का पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने 15 मई को उसकी गुमशुदगी अधारताल थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने जांच में लिया मामला

नहर में कार और युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस से परिजनों को लगी। वहीं चाचा द्वारा शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम भिजवाया और प्रकरण को जांच में लिया है।
6 महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत

जानकारी के मुताबिक, मयंक चौकसे पेशे से प्राइवेट इंजीनियर था। करीब 6 महीने पहले ही उसकी पत्नी का निधन हो गया था। बताते हैं कि 14 मई को घर से निकलते समय उसने घरवालों को बोला भी था कि वह अब नहीं आएगा। आशंका जताई जा रही की पत्नी की मौत के सदमे में उसने कार को नहर में उतार दिया होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar