🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MS Dhoni : बड़े-बड़े धुरंधर पीछे छूटे, टी20 क्रिकेट में धोनी ने पूरा किया अनोखा दोहरा शतक

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ओवलऑल टी20 क्रिकेट में 200 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल मैच में दो कैच लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टी20 क्रिकेट में अपने नाम के साथ एक बहुत बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है. टी20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक अनोखा दोहरा शतक पूरा किया है. बड़े-बड़े धुरंधर इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से पीछे हैं.

धोनी ने पूरा किया अनोखा दोहरा शतक
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ओवलऑल टी20 क्रिकेट में 200 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल मैच में दो कैच लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

बड़े-बड़े धुरंधर पीछे छूटे
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने इस रिकॉर्ड को पूरा करने के लिए रोवमैन पॉवेल और शार्दुल ठाकुर के कैच लपके थे. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नाम अब 347 टी20 मैचों में 200 कैच हो गए हैं. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 16 साल से टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर
1. महेंद्र सिंह धोनी - 200 कैच
2. दिनेश कार्तिक - 182 कैच
3. कामरान अकमल - 172 कैच
4. क्विंटन डिकॉक - 166 कैच
5. दिनेश रामदीन - 150 कैच

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar