प्याज के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, इस के इस्तेमाल से खत्म हो जाती हैं ये बीमारियां



प्याज खाना बहुत सारे लोगों को अच्छा लगता है, वहीं बहुत सारे लोग प्याज खाने को अच्छा नहीं मानते हैं. कुछ लोग जमकर प्याज का सेवन करते हैं. ऐसे में सवाल पैदा होता है कि प्याज खाने से आखिर नुकसान होता है या फायदे. चलिए आज हम आपको प्याज के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.

कच्चा प्याज हमारे शरीर के लिए फायदेमंद

कच्चा प्याज खाना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैल्सियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम के अलावा कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हमारे शरीर से कई गंभीर बिमारियो को दूर करते हैं. प्याज खाने से सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलेगी.

सर्दी-जुकाम से मिलेगा फायदा

आपको कच्चे प्याज का रस निकालकर शहद में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से जल्द ही आपकी सर्दी जुकाम खत्म हो जाएगा. कच्चा प्याज खाने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल रहता है साथ ही शरीर की ब्लाॅक नसों को खोलने में बहुत मदद करता है. जिससे आपको दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है.

कोलेस्ट्राल में मिलती है राहत



अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है. तब भी आप प्याज का सेवन कर सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. प्याज में पाया जाने वाला एमिनो एसिड और मिथाइलसल्फाइट पाया जाता है. ये दोनों तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar