सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप, खुल जाएंगे किस्मत के ताले



अक्सर कहा जाता हैं दिन की शुरुआत जितनी जबरदस्त होती है आपका पूरा दिन भी उतना ही शानदार जाता है. ऐसा आप आजमा के भी देख सकते हैं. जिस प्रकार अपने घर को मजबूत बनाने के लिए हम नींव को मजबूत बनाते हैं उसी प्रकार पूरा दिन अच्छा गुजरे उसके लिए दिन का आरम्भ अच्छा होना आवश्यक है. वही यदि प्रातः उठकर इन मंत्रों का उच्चारण किया जाए, तो आपके लिए बहुत लाभदायी रहता है. शास्त्रों में आपके दिन को शुभ बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक मंत्रों का उच्चारण है. आंख खुलते ही यदि इन मंत्रों का उच्चारण सही से किया जाए, तो न केवल आपका दिन शुभ होगा. बल्कि जिंदगी में सभी दिक्कतों का अंत भी हो जाएगा. इन मंत्रों के उच्चारण से न केवल आपका भाग्य साथ देने लगेगा. साथ ही आपकी आर्थिक हालात में भी सुधार होगा. तो आइए जानते हैं सवेरे आंख खुलते ही किन मंत्रों का उच्चारण किया जाना चाहिए.

1. कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती.
करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्..

2. समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमंडले,
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व मे..

3.‘गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति.
नर्मदे सिन्धु कावेरि जल स्मिन्सन्निधिं कुरु..’

4. सर्वमंगल मांगल्यै शिव सवार्थ साधिक।
शरण्ये त्रयम्बके गौरि नरायणि नमोस्तु ते।।

5. ओम गं ऋणहर्तायै नमः अथवा ओम छिन्दी छिन्दी वरैण्यम् स्वाहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar