CM भूपेश बघेल, गोबर से बने ब्रीफकेस में बजट लेकर पहुंचे विधानसभा ...

बजट पेश करने के लिए जाते समय बघेल एक 'खास ब्रीफकेस' को लेकर पहुंचे. दरअसल, वे जिस ब्रीफकेस को लेकर पहुंचे, वह गोबर से बना (briefcase made of cow dung) था.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आज विधानसभा में राज्‍य का बजट (Budget) पेश किया. सीएम बघेल के पास राज्‍य के वित्‍त मंत्रालय का भी प्रभार है. बजट पेश करने के लिए जाते समय बघेल एक 'खास ब्रीफकेस' को लेकर पहुंचे. दरअसल, वे जिस ब्रीफकेस को लेकर पहुंचे, वह गोबर से बना (briefcase made of cow dung) था. मुख्यमंत्री की ओर से बजट के लिए इस्तेमाल किए गए ब्रीफकेस को गोबर के पाउडर से तैयार किया गया है, जिसे महिला स्वसहायता समूह द्वारा तैयार किया गया है.

इस बैग में 'गोमय बसते लक्ष्मी'लिखा हुआ है. बता दें कि इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में गो-धन से निर्मित ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में गोबर से बीते एक साल में कई तरह के प्रोडक्ट बनाए गए है. इससे राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है. अब भारत सरकार भी इस योजना पर काम कर रही है.

बजट पेश करते हुए सीएम ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली का प्रस्‍ताव किया. इसके साथ ही कौशल विकास कार्यक्रमों के समन्‍वय से रोजगार सृजन की संभावनाओं पर काम करने के लिए छत्‍तीसगढ़ रोजगार मिशन में दो करोड़ रुपये प्रस्‍तावित किए.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar