‘थडम’ में आ चुकी हैं साउथ की यह एक्ट्रेस, बॉलीवुड में आने की तैयारी में है....


साउथ इंडस्ट्री का जाना–माना चेहरा तान्या होप की अब बॉलीवुड में आने की तैयारी है. तान्या की पहली तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थडम’ के हिंदी रीमेक में एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काम कर रहे हैं.

साउथ इंडस्ट्री का जाना–माना चेहरा तान्या होप की अब बॉलीवुड में आने की तैयारी है. तान्या की पहली तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थडम' के हिंदी रीमेक में एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काम कर रहे हैं. जिसकी खबर से तान्या बहुत खुश है. इस पर तान्या कहती हैं. ‘दर्शको के नजरिए से ये एक बहुत बड़ी सफल फिल्म थी और मैं खुश हूं कि इसका हिंदी रीमेक बन रहा हैं. मैं अपने आप को खुश किस्मत मानती हूं कि मैं इसके ओरिजनल फिल्म के मुख्य भूमिका में थी.'

वैसे भी साउथ से आने वाली एक्ट्रेसेस का बॉलीवुड में काफी नाम रहा है. उनमें तापसी पन्नू से लेकर तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, सामंथा अक्किनेनी और काजल अग्रवाल जैसे नाम प्रमुखता से आते हैं.

बता दें कि बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर के साउथ रीमेक में तान्या ने यामी गौतम वाला किरदार निभाया था जिसके बारे में वो कहती हैं, ‘विभिन्न भाषाओं में भी कुछ शानदार कहानियां बनाई जा रही हैं और बड़े दर्शकों तक पहुंच रही हैं. मैंने एक बॉलीवुड फिल्म का तमिल में रीमेक भी किया है. वह 'विक्की डोनर' की रीमेक थी, जिसका नाम 'धरला प्रभु' था. मैंने वह भूमिका निभाई जो यामी गौतम ने की थी. इसलिए, मैं व्यक्तिगत रूप से मानती हूं कि अगर फिल्म अच्छी है, तो उसका रीमेक क्यों नहीं बनाया जाए है.'

अब तान्या होप भी इसी लिस्ट में अपना नाम दर्ज करना चाहती हैं. अपने बॉलीवुड डेब्यू पर तान्या कहती हैं, ‘जब सही समय होगा तक अपने आप मेरा बॉलीवुड डेब्यू हो जाएगा.'

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar