भिंड में नकली नोटों का धंधा: पुलिस ने 10 लाख से ज्यादा के नकली नोटों के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार



प्रदेश में नकली नोटों का प्रचलन नहीं थम रहा है। इसी बीच भिंड जिले में आज साइबर टीम और अमायन थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को 10 लाख 5 हजार के नकली नोट के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 कलर प्रिंटर, नकली नोट का कागज और कटर मशीन बरामद की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नोटों के साथ 3 आरोपी पकड़ाएं

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अमायन थाना के गांव के मोड़ पर कुछ लोग नकली नोटों का आदान-प्रदान करने के लिए खड़े हैं। सूचना पर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह यादव और साइबर सेल की टीम पुलिस बल के साथ लग गई। पुलिस को मुखबिर के बताए स्थान पर 3 लोग दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

30 हजार के बदले 5 लाख के नकली नोट

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख 5 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वे लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। 30 हजार असली नोटों के बदले 5 लाख के नकली नोट देते हैं। ये नोट 2000 और 200 के होते हैं। डिमांड पर 500 का नोट भी छापे जाते हैं। एसपी ने बताया कि नकली नोटों की गड्डी में आरोपित कुछ असली नोट मिलाकर उनको गुजरात तक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस आरोपितों से जुड़े पूरे रैकेट के बारे में पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar