🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कृषि मंत्री श्री पटेल का कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्राध्यापकों ने माना आभार

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री Kamal Patel का केंद्रीय प्राध्यापक वैज्ञानिक परिषद जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने आभार व्यक्त किया है। आज मंत्रालय में कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर विश्वविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापक- वैज्ञानिकों को यूजीसी सातवें वेतनमान दिलवाने पर धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि वह हमेशा से ही कृषि वैज्ञानिकों के साथ हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के #आत्मनिर्भर_भारत के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan के नेतृत्व में हमें सतत कार्य करना है। किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए उन्हें सही समय पर उन्नत तकनीकी के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देते रहना है, जिससे कि कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन किया जा सके। कृषकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उन्हें नई तकनीकों और वैज्ञानिक परामर्श से अवगत कराते रहना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar