🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 5 लीटर कच्ची शराब जब्त



जबलपुर। अवैध शराब बिक्री और तस्करी को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम शराब तस्करों पर अपनी नजर बनाए हुए है। इसी बीच पुलिस ने एक युवक से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी गई।

थाना प्रभारी कोतवाली अनिल गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि सराफा बजार में एक युवक थैले में कच्ची शराब बेचने के लिए रखी है। पुलिस ने मौके पर उक्त युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम सुनील चौधरी (36) निवासी ग्राम खमदेही भदरवारा का रहने वाला बताया। जिसके थैले के अंदर एक कुप्पी में करीब 5 लीटर कच्ची शराब मिली। कच्ची शराब जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34 ए, 49 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar