🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नाबालिगो ने की स्कूली छात्रा से छेडख़ानी....

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर इलाके में जहॉ स्कूली छात्रा के साथ नाबालिगो द्वारा छेडछाड किये जाने की घटना सामने आई है, वहीं शॉहजहॉबाद इलाके मे भी नाबालिग के साथ एक युवक ने छेडछाड कर दी। पुलिस के अनुसार एमपी नगर इलाके मे स्थित एक बस्ती में रहने वाली 13 साल की किशोरी निजी स्कूल से सातवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। उसके मोहल्ले में ही रहने वलो दो नाबालिग लड़के बीते कई दिनों से उसे स्कूल आते, जाते समय परेशान कर रहे थे। बीती 5 फरवरी को पीडि़ता देर शाम किसी काम के चलते घर से निकली इसी बीच दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर दी। उनकी करतूतो का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच कर उसे मार डालने की धमकी दे डाली। बाद मे नाबालिग ने घर पहुंचकर परिवार वालो को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे साथ लेकर पहुचे ओर शिकायत दर्ज कराई। वही शाहजहांनाबाद पुलिस ने बताया कि रायल मार्केट क्षेत्र में दो दिन पहले 17 साल की एक किशोरी के साथ जीशान नाम के युवक ने छेडख़ानी कर दी। शिकायत मिलने पर मामला दर्जकर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar