🔴 BREAKING NEWS
Loading...

घर में घुस कर विवाहित महिला से ज़बरदस्ती, परिचित ने ही लूट ली आबरू.....

भोपाल। शहर के ग्रामीण क्षेत्र मे परिचित महिला के घर में घुसकर उसके साथ जर्बदस्ती किये जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी ने विवाहिता के 8 साल के बच्चे को खेलने के बहाने घर के बाहर भेजते हुए दरवाजा अंदर से बंद कर लिया ओर उसे धमकाते हुए फरार हो गया। घटना के समय पीडीता घर में अकेली थी, आरोपी के जाने के बाद पीडि़ता घर से बाहर आई ओर अपने बेटे के साथ गॉव के पास सडक पर आई, वहॉ से उसके रिश्तेदार ने मामले की सूचना डायल-100 को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उसकी तलाश शुरु कर दी है। घटना बैरसिया थाना इलाके मे स्थित ग्राम झिरनिया की है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके मे स्थित एक गॉव मे रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत मे बाताया कि वो गृहणी है, ओर उसका आठ साल का बेटा है। गांव में आरोपी गब्बर सिंह गुर्जर भी रहता है, एक ही जगह रहने के कारण उसका आरोप ीसे परिचय है। आरोप है, कि बीती दोपहर करीब बारह बजे विवाहिता अपने आठ साल के बेटे के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान गब्बर उसके घर आ धमका ओर बच्चे को खेलने का कहकर बाहर भेज दिया। इसके बाद में आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से लगाकर विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। वारदात के बार आरोपी ने इसकी जानकारी किसी को भी देने पर उसे मारने की धमकी दी और भाग गया। आरोपी के फरार होने के बाद पीडि़ता घर से बाहर आई ओर बेटे के साथ कचनारिया गांव के पास मेन रोड पर पहुंची। वहां उसे एक रिश्तेदार मिला। जिसे पीडीता ने अपनी आपबीती बताई। रिश्तेदार ने इसकी सूचना डायल-100 को दी। सूचना पर पहुंची एफआरवी टीम महिला, बच्चे ओर उसके रिश्तेदार को लेकर थाने पहुंची। जहां थाना पुलिस ने आरोपी गब्बर सिंह गुर्जर के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओ मे मामला कायम कर उसकी धरपकड के प्रयास शुरु कर दिये है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar