🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गर्मी निकालने की बात करने वाले भाप हो गए हैं, जब वोट पड़ेगा तो धुआं हो जाएंगे : अखिलेश

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण पर है। यही कारण है कि सभी बड़े नेताओं ने तीसरे चरण की सीटों की तरफ अपनी नजर कर ली है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
अगले पांच साल में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेंगे: योगीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि जब हम नौजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का काम करते हैं तो सपा चुनाव आयोग को शिकायत करती है। हम एक करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं, सरकार बनेगी और अगले 5 वर्ष में 2 करोड़ नौजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का काम किया जाएगा।

बसपा पर अखिलेश का हमलाअखिलेश ने कहा, 'बसपा के लोग रास्ते से भटक गए हैं। वो बाबा साहब के रास्ते से भटक गए हैं। उनकी सरकार तो बननी है। न ही कांग्रेस की सरकार बननी है। इसलिए कोई भी गलती नहीं करना।

भाजपा के घर-घर जाकर प्रचार करने पर भी अखिलेश का तंजयाद है भाजपा बहुत घर-घर जाकर प्रचार कर रही थी। और शहरों में इनके बड़े नेता थूक लगाकर पर्चे बांट रहे थे। अब वो प्रचार बंद हो गया। वो इसलिए बंद हो गया क्योंकि जब ये घरों में गए तो लोगों ने खाली सिलेंडर दिखा दिए।

तमांचावादी कहे जाने पर भी बोले अखिलेश अखिलेश ने कहा, 'ये कहते हैं कि हम लोग समाजवादी नहीं है, हम लोग तमंचावादी हैं। कहते हैं कि तमंचावादियों ने तमंचे के कारखाने लगाने थे। तमंचे का लाइसेंस देख लेना, किसके पास है। मेरे पास तो कोई लाइसेंस नहीं है। अगर किसी के पास तमंचा है तो आप जानते होंगे किसके पास है।'

अखिलेश का योगी पर हमला- जब वोट पड़ेगा तो गर्मी निकालने वाले धुआं हो जाएंगेहमारे नौजवान पांच साल इंतजार करते रहे कि ये सरकार नौकरी देगी। लेकिन, पांच साल इंतजार में ही कट गए। 11 लाख पद खाली हैं, उन पदों को भरकर हम नौजवानों को नौकरी देने का काम करेंगे। ये गर्मी निकालने की बात करते हैं। पहले दो चरणों के लिए हुए मतदान में इनका सफाया हो गया है और जो गर्मी निकालने की धमकी देते थे उनकी भाप निकल गई। जो भाप हो गए हैं। और जब यहां वोट पड़ेगा तो उस दिन धुआं हो जाएंगे। हम उन्हें कहना चाहते हैं कि आप गर्मी निकालना चाहते हो, समाजवादी सरकार बनेगी तो अपने नौजवानों को फौज में और पुलिस में नौकरी निकालने का काम करेंगे।

स्मार्टफोन नहीं चला पाते मुख्यमंत्री: अखिलेश सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि अभी तक मैं समझता था कि मुख्यमंत्री लैपटॉप नहीं चला पाते हैं। लेकिन, अभी हमें जानकारी मिली कि वो स्मार्टफोन भी नहीं चला पाते। इसीलिए नौजवानों को स्मार्टफोन नहीं मिला। ये कहते थे कि हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज पर यात्रा कराएंगे। अब डीजल पेट्रोल सौ रुपए पार हो गया। अगर ये दोबारा सत्ता में आ गए तो पेट्रोल दो सौ रुपए लीटर बिकेगा।

कांग्रेस ने जौनपुर सीट पर उम्मीदवार बदलाकांग्रेस ने जौनपुर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। अब इस सीट पर नदीम जावेद कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इसके पहले यहां से फैसल तबरेज हसन चुनाव लड़ रहे थे।

पूर्वांचल में ‘अपनों’ ने की सपा की घेराबंदीसपा पूर्वांचल में अपने ही लोगों से घिरती जा रही है। एक तरफ टिकट वितरण में देरी और दूसरी तरफ टिकटों की अदला-बदली से पार्टी नेताओं के बीच रार बढ़ती जा रही है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के वरिष्ठ नेता दूसरे दलों से ताल ठोंककर सपा की घेराबंदी में जुट गए हैं। अंतिम चरण में शामिल पूर्वांचल के नौ जिलों में नामांकन की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। मंगलवार को अवकाश है। इससे अब नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसके बाद भी सपा अब तक 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं कर पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar