मध्य प्रदेश में शिक्षा और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़े सेज ग्रुप के भोपाल-इंदौर स्थित कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। कार्यवाही जारी है।
मध्य प्रदेश में शिक्षा और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़े सेज (Sage) ग्रुप पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। ग्रुप पर कर चोरी के आरोप हैं। आयकर विभाग की टीमों ने इंदौर-भोपाल में एक साथ कार्यवाही की। दोनों ही जगह ग्रुप की सेज यूनिवर्सिटी है। इसके साथ-साथ ग्रुप कई स्कूलों का संचालन भी करता है।भोपाल के एमपी नगर में सेज ग्रुप का मुख्य ऑफिस है। यहां चार गाड़ियों में बैठकर अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे थे। छापे की कार्यवाही के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को भी अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा। अब तक की कार्यवाही में क्या मिला है, यह जानकारी अपडेट हो रही है। अरेरा कॉलोनी में ग्रुप के कर्ता-धर्ताओं के निवास पर भी कार्यवाही की जा रही है। बताया जाता है कि 10 साल पहले भी इस ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था।