ऊर्ना हार्बर में आठ नाव डूब गई हैं। इसमें आठ से 10 लोग लापता हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान के तहत तलाश की जा रही है, तलाश के लिए गोताखोर, हेलिकॉप्टर को भी लगाया गया है, लेकिनअभी तक कोई कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
गुजरात के तटीय इलाके ऊना हार्बर के नवादरा में मछली पकड़ने गए लोग अभी तक लापता हैं। 10 मछुआरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। भारतीय तटरक्षक बल की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। खराब मौसम के चलते मछुआरों की नावएं समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से 8 लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान चला रही है। तलाश के दौरान हेलिकॉप्टर से भी मदद लिया जा रहा है। बुधवार की रात उना हार्बर मुहाने पर स्थित नवादरा के पास के इलाके में आए तूफान में 8 नावें डूब गई हैं
Tags
Gujrat