🔴 BREAKING NEWS
Loading...

राहुल बोले- ये मंत्री क्रिमिनल है, किसानों को मारा है, अजय टेनी के इस्तीफे की मांग पर हंगामा

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके अलावा 12 संसदों के निलंबन के मुद्दे पर भी विपक्ष ने हंगामा किया जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

अजय मिश्रा टेनी गृह मंत्रालय में मौजूद

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी गृह मंत्रालय में मौजूद हैं। वह अपने विभाग से संबंधित कुछ आधिकारिक बैठकें कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने दिया स्थगन प्रस्ताव

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर चर्चा करने के लिए आज 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे, दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने की मांग की।इसके अलावा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और मांग की कि सरकार मंत्री अजय टेनी का इस्तीफा तुरंत ले।

राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में 12 संसदों के निलंबन के मुद्दे के साथ-साथ लखीमपुर खीरी मामले पर भी विपक्ष ने हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

लखीमपुर खीरी मामले पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष लगातार केंद्रीय मंत्री अजय टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

राहुल गांधी ने अजय मिश्रा टेनी को क्रिमिनल बताया

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ और भी अधिक हमलावर हो गए हैं। उन्होंने आज लोकसभा में कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी क्रिमिनल है, उसने किसानों को मारा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री तुरंत इस्तीफा दें।

संसद Live: अजय टेनी के इस्तीफे की मांग पर हंगामा, राहुल बोले- ये मंत्री क्रिमिनल है, किसानों को मारा है

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar