🔴 BREAKING NEWS
Loading...

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 5 माह से फरार ईनामी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार





जबलपुर। चरगवां पुलिस ने 5-5 हजार रुपए के 2 फरार ईनामी आरोपियों को पकड़ लिया है। चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक ने बताया कि अपराध क्रमांक 221/21 धारा 354 क,506, 34 भादवि एवं 7, 8 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में 2 आरोपी राजकुमार मेहरा एवं महेन्द्र मेहरा फरार थे। यह घटना दिनांक 2 जून, 2021 की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह दबिश दी जा रही थी। वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। दोनों फरार आरोपी राजकुमार मेहरा पिता शिवलाल मेहर (26) निवासी ग्राम बुढवानी एवं महेन्द्र मेहरा पिता प्रहलाद मेहरा (24) निवासी प्रेमनगर दामन खमरिया को सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। वहीं बुधवार को मुखबिर द्वारा आरोपियों के घर पर आने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar