🔴 BREAKING NEWS
Loading...

प्रदेश महिला कांग्रेस का होगा पुनर्गठन



भोपाल। राजधानी में प्रदेश महिला संगठन की समीक्षा बैठक राजधानी में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मुख्‍यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन का पुनगर्ठन किया जाएगा। महिलाओं सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आत्‍म सुरक्षा के लिए जूडो व कराते की ट्रेनिंग दी जाएगी। राजधानी में इस मौके प्रर जूडो प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया गया।

कमल नाथ ने कहा कि काग्रेस मंडल व सेक्‍टरों में महिला कार्यकर्ता शामिल किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जन जागरण अभियान को मिल रही सफलता को देखते हुए इसे 29 नवंबर से आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।कमल नाथ ने कहा महिला कांग्रेस गांवों में करे फोकस, कौन सा गाँव महिला कांग्रेस मजबूत करेगी उसकी लिस्ट बनाएं। सदस्यता उन्‍होंने अभियान में महिलाओ को बड़ी संख्या में जोड़ने के दिये निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव में 1 साल 10 महीने बचे है, अब पूरी तरह चुनाव में लगना होगा। हम जहाँ चुनाव हारे उनके कारणों पर पोस्टमार्टम करना होगा।महिलाएं सबसे बड़ी शक्ति है लेकिन आसानी से ग़ुमराह हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar