केरल में नोरोवायरस का कहर, वायनाड में 11 छात्र हुए संक्रमित, ऐसे फैलती है ये बीमारी



Norovirus in Kerala: कोरोना वायरस के कहर के बाद केरल में एक नया वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. इस वायरस से वायनाड में 11 छात्र संक्रमित हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, वायनाड जिले के एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय के 11 छात्रों में नोरोवायरस की खबर मिली है. जिसके चलते केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही नोरोवायरस से संबंधित दिशानिर्देश भी जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि नोरोवायरस एक अत्यधिक संक्रामक पेट की बग है. इसकी वजह से व्यक्ति में कई लक्षण दिखाई पड़ने लगते हैं.

कैसे संक्रमित हुए छात्र

बताया जा रहा है कि ये बीमारी दूषित पानी और भोजन खाने से फैलती है. जो एक पशुजनित बीमारी है. जानकारी के मुताबिक, दो सप्ताह पहले वायनाड जिले के विथिरी के पास पुकोडे में एक पशु चिकित्सा कॉलेज के 13 छात्र नोरोवायरस से संक्रमित हो गए थे. सभी छात्रों ने दूषित पानी और भोजन का सेवन किया था. उसके बाद इस बात की जानकारी हुई कि नोरोवायरस एक पशु जनित बीमारी है. केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि वर्तमान में चिंता का कोई कारण नहीं है, लेकिन सभी को सतर्क रहना चाहिए. सुपर क्लोरीनीकरण सहित गतिविधियां चल रही हैं. पेयजल स्रोतों को स्वच्छ बनाने की जरूरत है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि इस मामले में काफी सावधानी बरती जा रही है. उन्होंने लोगों से भी सावधान और सतर्क रहने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्री कहा कि उचित रोकथाम और उपचार से बीमारी को जल्दी ठीक किया जा सकता है. उन्होंने लोगों को इसे लेकर काफी जागरुक और सतर्क को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि सभी को इस बीमारी और इसकी रोकथाम के उपायों के बारे में पता होना चाहिए.

क्या है नोरोवायरस?

बता दें कि नोरोवायरस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी का कारण बनता है, इस वायरस की वजह से पेट और आंतों की परत में सूजन, गंभीर उल्टी और दस्त होने लगते हैं.. नोरोवायरस स्वस्थ लोगों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित नहीं करता है लेकिन यह छोटे बच्चों, बुजुर्गों में गंभीर हो सकता है. इसके साथ ही नोरोवायरस आसानी से संक्रमित लोगों के साथ निकट संपर्क में आने और दूषित सतहों को छूने से फैलता है. यह पेट के कीड़े वाले किसी व्यक्ति द्वारा तैयार या संभाला हुआ भोजन खाने से भी फैल सकता है. इसके अलावा ये वायरस संक्रमित व्यक्ति के मल और उल्टी से फैल सकता है.

नोरोवायरस के लक्षण



नोरोवायरस की पहचान और लक्षणों में दस्त होना, पेट में दर्द होना, उल्टी आना, मतली, उच्च तापमान, सिर में दर्द के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द नोरोवायरस के प्रमुख लक्षण हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, तीव्र उल्टी और दस्त से निर्जलीकरण और आगे भी काफी परेशानियां हो सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने