हल्दी का इस्तेमाल भारत में काफी अधिक मात्रा में किया जाता है. किसी भी सब्जी में हल्दी (Haldi Ke Pani ke Fayde) जरूर डाली जाती है. ये बात हर कोई जानता है कि हल्दी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. सर्दियों के मौसम में लोग हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं. सब्जियों के अलावा हल्दी (Haldi Ka Pani) का सेवन पानी में डालकर भी किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं हल्दी का पानी पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका-
सर्दियों में हल्दी का पानी पीने के फायदे
जोड़ों का दर्द करे कम- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है. एक गिलास हल्दी पानी पीने से जोड़ों के दर्द को दूर रखने में मदद मिल सकती है.
वजन कम करने में करें मदद- हल्दी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. साथ ही यह वजन कम करने में भी मदद करता है.
इम्यूनिटी करे बूस्ट- हल्दी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ ठीक रखते है.
स्किन के लिए फायदेमंद- स्किन के लिए भी हल्दी का पानी काफी फायदेमंद होता है. हल्दी के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से आपकी स्किन जवां और चमकदार नजर आती है. चेहेर के ग्लो के लिए भी हल्दी का पानी अच्छा माना जाता है.
इस तरह बनाएं हल्दी का पानी
सबसे पहले एक पैन लें उसमें एक कप पानी डालें और उबाल आने दें. अब इसमें 2 चुटकी हल्दी डालकर मिलाएं और 2 मिनट कर उबलनें दें. इसके बाद आप इसे एक कप में छान लें. अगर आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.