सायबर अपराधों की पडताल मे एमपी अव्वल




भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के 14 सी द्वारा आयोजित सायबर संबंधी अपराधों के उतकृष्ट अनुसंधान संबंधी समीट में राज्य साबर पुलिस भोपाल को पहला स्थान मिला है। जानकारी के अनुसार इंडियन सायबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (14 सी) ने सायबर क्राइम संबंधी उत्कृष्ट अनुसंधान के संबंध में एक दिवसीय सेमीनार का ऑनलाइन आयोजन किया था। जिसमें तमाम प्रदेशों से सायबर संबंधी दो-दो केस शामिल किए गए थे। इसमें भोपाल की सायबर पुलिस द्वारा इंटरनेशनल क्रिप्टो करेंसी रैकेट के खुलासे के प्रकरण को शामिल किया था। इस मामले की अनुसंधान को 14 सी ने बेस्ट मानते हुए प्रथम स्थान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar