नन्ही बच्चियों की गवाही पर चाचा के हत्यारों को मिली उम्र कैद



पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में दो हत्यारों को उम्रकैद सुनाई गई है। आपसी विवाद में युवक की हत्या करने के मामले में ADJ कोर्ट ने दो हत्यारों को ये सजा सुनाई है। हत्यारों ने करीब दो साल पहले आपसी विवाद के चलते युवक को पत्थर से कुचल कर मार डाला था। मारे गए युवक की 9 और 13 साल की दो भतीजियां ही चश्मदीद गवाह थीं। उन्होंने ही दोनों हत्यारों की पहचान कर पुलिस को बताया।

यहां के मुरमुर गांव निवासी तेजभान पेंद्रो 14 जुलाई 2020 की शाम करीब 5 बजे अरविंद पैकरा और भगवान सिंह पैकरा के साथ आगंन में बैठकर बातें कर रहे थे, तभी अचानक तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद और भगवान ने गुस्से में आकर पास में रखा पत्थर उठाया और तेजभान के सर पर जोर-जोर से पीटा, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। किसी को पता न लगे इसके लिए दोनों आरोपीयों ने सबूत मिटाने के लिए आसपास की जमीन और पत्थर को पानी से धोने के बाद शव को छुपा दिया।

भतीजियों ने पहचाना चाचा के हत्यारों को

जानकारी मिलने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो आसपास के लोगों ने केवल विवाद और मारपीट की बात बताई। हत्या को लेकर कोई भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा था। लेकिन तेजभान की दोनों भतीजियों ने गवाही दी कि वारदात के दौरान वह दोनों पास में ही खेल रही थीं। हमारे चाचा को अरविंद और भगवान ने ही पत्थर से पीट पीट कर मारा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar