मुंबई में चलती ट्रेन में महिला से 8 ने किया गैंगरेप, 4 गिरफ्तार



मुंबई। एक बार फिर हुई एक महिला हैवानियत की शिकार। शनिवार 9 अक्टूबरको लखनऊ (Lucknow) से मुंबई (Mumbai) जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (Pushpak Express) में एक महिला के साथ 8 लोगो ने मिलकर गैंगरेप (Gang rape) किया। कथित तोर पर आठ में से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तो वही दूसरी ओर पुलिस का कहना है की बचे हुए चार आरोपियो की तलाश की जा रही है। यह घिनौना अपराध जब ट्रेन इगतपुरी स्टेशन (Egatpuri Station) से निकली तब हुआ।

सूत्रों के मुताबिक पुष्पक ट्रेन के एक डिब्बे में आठ लोग जबरदस्ती घुस गए और यात्रियों को लूटना शुरू कर दिया। बताय जा रह है कि आठो आरोपीयो ने चाकू की नोक पर 20 से अधिक यात्रियों को लूट लिया। इस घटना में पांच यात्रियों को मामूली चोटें भी आई हैं।

इसके बाद आठों आरोपियों ने तीस साल की एक महिला पर हमला किया और उसे जबरन शारीरिक संबंध के लिए मजबूर किया। राजकीय रेलवे पुलिस (State Railway Police) के मुताबिक, ट्रेन के कसारा स्टेशन (Kasra Station) पहुंचने तक आरोपी ने महिला के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बलात्कार (Rape) किया। जीआरपी (GRP) ने दो आरोपियों को कसारा से गिरफ्तार किया और अन्य दो को देर रात गिरफ्तार किया गया।

बता दे कि अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि वे यह पता लगाने के लिए आरोपियों की पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं कि क्या समूह ने पहले इसी तरह का अपराध किया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar