दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मंगल की सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया. इलाके के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में हौरी लाल, रीना, आशू और राधिका हैं. आग लगने के कुछ ही देर बाद धमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. लेकिन जब तक आग बुझाने के लिए कर्मचारी मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तब तक चार लोग जल कर मारे जा चुके थे.
दमकल विभाग के मुताबिक सभी लोगों की मौत दम घुटने से हुई है. उनके मुताबिक पहली नजर में लगता है कि मच्छर भगाने वाली क्वाइल की वजह से आग लगी. जिसके बाद लोगों का दम घुटा और वह मारे गए. मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
पुलिस के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि आग किस वजह से लगी. जांच होने के बाद साफ हो पाएगा कि आग कैसे लगी और इन लोगों की मौत कैसे हुई.