मुंबई। लालबाग (Lalabag) इलाके में करी रोड स्थित एक 60 मंजिला रिहायशी इमारत के 19वें फ्लोर में आग लगी थी। आग में खुद को फंसा देखकर एक सिक्यॉरिटी गार्ड रेलिंग (security guard railing) से लटक गया। लेकिन आखिरकार किस्मत ने साथ छोड़ दिया जब तक उसके पास मदद पहुंचती, 19वें फ्लोर से नीचे उसकी गिरकर मौत हो गई।बिल्डिंग building) में आग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन इस शख्स की जान नहीं बच सकी। आग 19वें फ्लोर से ऊपर की ओर जा रही थी और इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल 3 की आग कहा।
लेवल 3 की आग यानी जान-माल के नुकसान के साथ आस-पास की इमारतों को भी खतरा होने से बिल्डिंग (Building)में लगी आग के कई वीडियो (Video) सामने आने लगे जिनमें से एक बेहद दर्दनाक है। 18 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स रेलिंग पकड़े लटका हुआ दिख रहा है। ऊपर और नीचे दोनों ओर मौत का खतरा देखकर भी उसने किसी तरह खुद को वहां टिकाये रखा शख्स के गिरने के साथ ही वहां खड़े लोग जोर से चीखे आग बुझाने की कोशिशों में दमकल विभाग पूरी शिद्दत से लगा हुआ हुआ है। फ़िलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।