Schools Closed: इस राज्य में स्कूलों को फिर से 21 सितंबर तक बंद किया गया, आपदा प्रबंधन ने जारी की गाइडलाइन



Schools Closed: हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 21 सितंबर तक दोबारा बंद कर दिया गया है. स्कूलों को फिर से बंद करने के बारे में राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से सोमवार शाम इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए गए हैं. राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से अभी एक सप्ताह और विद्यार्थियों को स्कूलों में नहीं बुलाने का फैसला लिया है. लेकिन, स्कूलों में शिक्षक पहले की तरह ही आकर ऑनलाइन क्लास लेंगे. बता दें कि राज्य सरकार के पुराने आदेशों के तहत विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 14 सितंबर तक बंद रखा गया था.

प्रदेश में स्‍कूलों के अलावा अन्‍य शिक्षण संस्‍थानों में कालेज आदि में नियमित आफलाइन पढ़ाई हो रही है और राज्य के स्कूलों में मंगलवार को नवीं से बारहवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म की परीक्षाओं का आखिरी दिन भी है.

सरकार ने कहा है कि प्रदेश के स्‍कूलों में आनलाइन पढ़ाई का सिलसिला जारी रहेगा, जहां कहीं भी नेटवर्क की समस्‍या है, वहां अध्‍यापक विद्यार्थियों तक नोट्स पहुंचाएंगे ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो. क्योंकि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में कई जगह इंटरनेट कनेक्टिव‍िटी की समस्‍या है और इस कारण विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा में नहीं जुड़ पाते, वहां अध्‍यापक स्‍वयं नोटस पहुंचा रहे हैं.

शिमला में स्‍कूलों में दाखिले की तिथि‍ बढ़ाई गई

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में दाखिले की अंतिम तिथि को 18 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. इससे पहले स्कूलों में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी. विभाग के पास ऐसी शिकायतें आ रही थी कि काफी ज्यादा छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं, इनमें कई छात्र ऐसे थे, जो बाहरी राज्यों में पढ़ते थे और कोरोना काल में वापस अपने राज्य लौटे हैं.

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि छात्र पहली से 12वीं कक्षा में दाखिले 18 सितंबर तक ले सकते हैं. यह तीसरा मौका है जब शिक्षा विभाग ने दाखिले की तिथि बढ़ाई है. इससे पहले 25 जून और 10 अगस्त को भी दाखिले की तिथि बढ़ाई गई थी


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar