COVID19: नागपुर में 12 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव निकले



Nagpur, police personnel, COVID-19 : महाराष्‍ट्र (Maharashtra)के नागपुर शहर (Nagpur City) में पुलिस के 12 जवान (12 police personnel) कोरोना पॉजिटिव निकले (positive for COVID19) हैं. यह जानकारी नागपुर सिटी पुलिस (Nagpur City Police)ने दी आज रविवार को दी है. नागपुर सिटी पुलिस के मुताबिक, ये जवान पुणे में 10 दिन की एक ट्रेनिंग प्रोग्राम पर गए थे.

बता दें कि महाराष्ट्र में कल शनिवार को कोविड-19 के 3,075 नए मामले सामने आए और 35 मरीजों की मौत हो गई. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,94,254 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,096 हो गई. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 4,154 नए मामले सामने आए थे और 44 मरीजों की मौत हुई थी. राज्य में 49,796 मरीजों का उपचार चल रहा है. मुंबई में संक्रमण के 361 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई. वहीं, पुणे शहर में 144 मामले सामने आए, लेकिन किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई.

देश में आज 28,591 नए केस, 338 मौतें, सक्रिय मरीजों में आई कमी
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,591 नए मामले आए, 34,848 रिकवरी हुईं और 338 लोगों की कोरोना से मौत हुई. जबकि एक्‍ट‍िव मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गई है. आज करीब करीब 6,600 सक्रिय मरीजों में कमी आई है. भारत में पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए 28,591 नए केए आए हैं, जबकि 34,848 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं, जिससे एक्‍ट‍िव मरीजों की संख्‍या में करीब 6000 से अधिक की कमी आई है. COVID19 के कुल मामलों 28,591 और 338 मौतों में से केरल के 20,487 नए मामले और 181 मौतें शामिल हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar