Coronavirus: देश में कोविड-19 के 33 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज, जानें केरल का हाल



Coronavirus: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से देश में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटों में 33 हजार 376 नए केस दर्ज किए गए हैं और 308 लोगों की मौत हुई है। जानिए देश में आज कोविड-19 (Covid-19) की ताजा स्थिति क्या है।

एक दिन में 32,198 मरीज ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत (India) में बीते 24 घंटे में 32 हजार 198 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। जिसके बाद देश में कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या 3 करोड़ 23 लाख 74 हजार 497 हो गई है। वहीं, देश में अब 3 लाख 91 हजार 516 एक्टिव केस हैं।

देश में कुल मराने वालों की संख्या 4 लाख 42 हजार से ज्यादा हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 308 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख 42 हजार 317 हो गया है। वहीं देश में अबतक 3 करोड़ 32 लाख 8 हजार 330 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

एक दिन में 65 लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में बीते दिन यानी शुक्रवार को 65 लाख 27 हजार 175 लोगों को कोरोना वायरस की डोज़ दी गई है। जिसके बाद देश में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 73 करोड़ 5 लाख 89 हजार 688 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, भारत में कल (शुक्रवार) को कोविड-19 के लिए 15 लाख 92 हजार 135 सैंपल टेस्ट किए गए है। बीते कल तक देश में कुल 54 करोड़ 1 लाख 96 हजार 989 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केरल में कोरोना वायरस से मचा हाहाकार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश का केरल (Kerala) राज्य वर्तमान समय में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां पर प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 25 हजार 10 नए मामले सामने आए हैं और 177 लोगों की मौत हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar