लोकायुक्त को देखते ही रिश्वत की रकम ठेले पर रखकर भागा कर्मचारी



भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया मंडीदीप में नगर पालिका परिषद के 3 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

इनमें से 2 कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से रिश्वत की वसूली कर रहे थे। तीसरे ने उनकी अनुपस्थिति में रिश्वत की रकम प्राप्त की थी। लोकायुक्त की टीम को देखते ही वह भाग खड़ा हुआ। भागते हुए रिश्वत की रकम सब्जी के ठेले पर रखकर चला गया।

लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि फरियादी रामाराव गणेसे ने इसी महीने 20 तरीख को आवेदन दिया था। प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली और दूसरी क़िस्त के पैसे आने पर हितग्राहियों से कर्मचारी करतार सिंह और परमानंद विश्कर्मा द्वारा रिश्वत की मांग की।

बुधवार 22 सितंबर 2021 को जब कार्रवाई की गई तो करतार सिंह सीएमओ की गाड़ी की नाम प्लेट लगवाने चले गए। वे नहीं मिले, परमानंद मिला उसने हितग्राही से कहा राजा मीना नाम का एक कर्मचारी है, उसके हाथ मे पैसे दे दो।

जांच टीम ने बताया कि आवेदक ने राजा मीना को 8 हजार रुपये दिए लेकिन लोकायुक्त की भनक लगते पैसे लेकर भाग गया। बाद में आगे एक ठेले पर राशि रख गया। राशि बरामद कर ली गई है। अभी तक कार्रवाई में दो आरोपी थे। अब ये तीसरा आरोपी बन गया है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar