तालिबान को मिला अमरुल्लाह सालेह का खजाना, जानिए कुल कितनी कीमत?



नई दिल्ली:अफगानिस्तान के पंजशीर घाटी के एक बड़े भाग पर कब्जे का दावा करने वाले तालिबान के हाथ एक बड़ा खजाना लगा है. तालिबान की ओर से दावा किया गया है कि यह खजाना किसी और का नहीं, बल्कि अमरुल्लाह सालेह का है. तालिबान को अकूत संपत्ति के तौर पर यह खजाना सालेह के घर से मिला है. बताया जा रहा है कि तालिबान को सालेह के घर से 6.5 मिल‍ियन डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपये) मिले हैं. कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस खजाने में तालिबान के हाथ सोने की ईंट तक लगी हैं. आपको बता दें कि अमरुल्‍ला सालेह खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति होने का दावा करते हैं.

दरअसल, तालिबान की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में तालिबान के कुछ लड़ाके डॉलर की गड्ड‍ियों को एक बैग में भरते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उनके पास ही रखीं सोने की ईंटें भी दिखाई दे रही हैं. माना जा रहा है कि अगर तालिबान के दावे में थोड़ी भी सच्चाई निकलती है तो इससे विद्रोहियों के आंदोलन को बड़ा झटका लग सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले तालिबानी अमरुल्‍ला सालेह के घर तक पहुंच गए थे. उन्होंने सालेह के घर पर भी कब्जा कर लिया था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar