राज्यसभा उपचुनाव के लिए BJP ने सर्वानंद सोनोवाल को असम से और मुरुगन को मध्यप्रदेश से बनाया उम्मीदवार



बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को असम से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से कैंडिडेट घोषित किया है।

पार्टी ने असम एवं मध्य प्रदेश में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के उपचुनाव के लिए आज यहां उम्मीदवारों की सूची जारी की। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाये जाने के बाद एक सीट खाली हुई है।

राज्यसभा में की छह सीटों के लिए उपचुनाव चार अक्टूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक-एक और तमिलनाडु में दो सीटों के लिए उपचुनाव के साथ साथ बिहार में विधानसभा परिषद की सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल को राज्य विधानसभा चुनाव के बाद केन्द्र सरकार में जहाजरानी, बंदरगाह एवं अंतरदेशीय जलमार्ग तथा आयुष विभागों का मंत्री बनाया गया है जबकि तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरुगन को

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा सूचना प्रसारण विभागों में राज्य मंत्री बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar