38 पत्नियों के पति जिओना चाना का अंतिम संस्कार रुका, परिवार के लोगों ने किया यह दावा



मिजोरम में 38 पत्नियों के पति जिओना चाना का बीते सोमवार को निधन हो गया था। जिसका आज होने वाला अंतिम संस्कार रुक गया है। क्योंकि उनके परिवार के लोग लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि मुखिया जिओना चाना उन्हें छोड़ कर चले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार का मानना है कि चाना अभी जिंदा हैं। उनकी सांसें भी चल रही हैं। इस घटना के बाद चाना का अंतिम संस्कार रोक दिया गया है। जानकरी के लिए आपको बता दें कि जिओना चाना पावल संप्रदाय के नेता हैं। उनके पिता ने इस संप्रदाय का गठन किया था। संप्रदाय में 433 परिवार और 2500 से अधिक लोग शामिल हैं। संप्रदाय के लोगों का कहना है कि जब तक मौत कंफर्म नहीं हो जाती, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

डॉक्टर्स ने की मौत की पुष्टि

मिजोरम की राजधानी एजवाल के त्रिनिटी अस्पताल के डॉक्टर्स ने चाना के निधन की पुष्टि की थी। वे 76 साल के थे। चाना पेशे से बढ़ई थे। उनकी 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। कहा जाता है कि चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर में सभी सदस्यों के काम का बंटवारा करती हैं। साथ ही वे सभी के काम पर नजर भी रखती हैं। 167 लोगों का यह परिवार पहाड़ियों के बीच बने 4 मंजिला मकान में रहता है। जिसमें 100 से अधिक कमरे हैं। घर का नाम छौन थर रन है। यह परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है।

खबरों की माने तो इस परिवार को एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत होती है। जानकारी के अनुसार परिवार के लिए एक बड़े डाइनिंग हॉल में 50 टेबलों पर खाना परोसा जाता है। चाना की पत्नियां खाना बनाती हैं। बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं। साफ-सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने